फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : चलती गाड़ी से थूकने की आदत है तो छोड़ दें, सजा के प्रमाण के साथ देखें खबर

Wed, 12 Apr 2023 06:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में एक नेताजी को थूक फेंकना उस समय महंगा पड़ गया जब थूक फेंकने पर बाइक सवार युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामला मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग स्थित मनियारी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराते नेता जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक नेताजी को थूक फेंकना उस समय महंगा पड़ गया जब थूक फेंकने पर बाइक सवार युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामला मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग स्थित मनियारी थाना क्षेत्र का है जहां बाइक चलाते समय थूक फेंकना और फिर अपशब्द कह देने पर एक जनप्रतिनिधि की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। उनकी इस तरह पिटाई हुई कि नाक से खून निकल गए। पिटाई हो जाने के बाद नेताजी अब अपनी इज्जत प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरे इलाके में खुद पर जानलेवा हमला करने का नाटक शुरू कर दिए हैं। उन्होंने स्थानीय थाना पर पहुंचकर पुलिस से शिकायत किया है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है।

विज्ञापन


मनियारी जाने के क्रम में हुआ झंझट
दरअसल नेता जी अपने निजी काम से मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच 28 से होते हए मनियारी जा रहे थे। तभी सामने से एक बाईक पर सवार दो युवक आ रहे थे। इसी बीच एक निजी स्कूल से ठीक पहले नेता जी ने बिना देखे ही जैसे ही थूक फेंका वह बाइक सवार को पड़ गया। जिसके बाद तमतमाये बाइक सवार नेता जी पर जोर से चिल्लाया। नेता जी को उन युवकों के द्वारा इस कदर चिल्लाना नागवार गुजरा। फिर क्या था, नेता जी तपाक से उसे गाली देते हुए अपनी बाइक तेज कर दी। नेता जी की गाली देने भर की देर थी, बाईक सवार ने गाड़ी घुमाया और नेता जी को ओवरटेक कर उन्हें पहले रोका और फिर जमकर उनकी पिटाई कर दी। इस पिटाई में उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आननफानन में नेता जी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय है।

नेता जी ऐसे बचा रहे हैं अपनी इज्जत
 अस्पताल में इलाज कराकर नेता जी अपने घर की ओर रवाना हो गए। लोग इस घटना को चटकारा लगालगा कर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने जब चुटकी लेते हुए उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि उनलोगों ने ऐसे पिटाई की कि मैं उनका चेहरा भी नहीं देख सका, मेरी आँखें बंद हो गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन बदमाशों ने जैसे ही हथियार निकाला, वह गाड़ी स्टार्ट कर तेजी से वहां से भाग निकले और सीधे थाना पर पहुंच गए। अब उनके बार बार बदलते बयान लोगों में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा जांच की जा रही है
घटना के संबंध में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद का कहना है कि एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पूरा मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच पड़ताल के बाद सभी तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें