राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी।
- फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप ने वृंदावन से दी बधाई
तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज अपने पिता के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनको वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामना दी। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया और बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में केक काटा काटा। इसके बाद ब्रज के संत रमेश बाबा से आशीर्वाद लूंगा और पिता के दीर्घायु जीवन की कामना की।
तेजस्वी ने भी दी बधाई
तेजस्वी यादव ने देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू प्रसाद को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही राजद
बता दें कि लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया था। प्रखंड स्तर पर राजद गरीज और समाज के पिछड़े तबके के लोगों को भोज खिलाने जा रही है।