घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
घर से बुलाकर मारी गोली
परिजनों का कहना है कि शनिवार देर रात करीब रात 11 से 12 बजे के बीच में बाइक सवार बदमाश घर पर पहुंचे और उसे आवाज देकर मनोहर को घर से बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही बदमाशों ने मनोहर पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई फायर किए। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही मनोहर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मनोहर के गिरते ही बाइक सवार अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलियों की तडतडाहत से आसपास के लोग तुरंत वहां जमा हो गए। हत्या की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग आनन-फानन में मनोहर को घायल अवस्था में अस्पताल के लिए भागे, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
हत्या की वजह का खुलासा नही
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिहिया थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हत्या के कारण के संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजन खुल कर कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है, अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है ,इसके लिए टीम का गठन किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्प्ष्ट हो पायेगा।