फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शिक्षा के मंदिर में गांजा और खैनी के साथ दिखे विद्यालय प्रधान, ड्यूटी के समय कपड़े उतारकर घूमने का आरोप

Sat, 07 Sep 2024 03:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News : लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान प्रीतम कुमार विद्यालय के कक्ष में बच्चों के सामने प्रतिबंधित नशीली पदार्थ गांजा और खैनी का सेवन करते हैं। लोागें ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ दिखे विद्यालय प्रधान। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। जहां बच्चों को शिक्षा ले अलावा देश के भविष्य संभालने की बागडोर समझाई जाती है। लेकिन बिहार के खगड़िया जिले में एक ऐसा विद्यालय है, जहां के शिक्षक विद्यालय में प्रतिबंधित नशीली पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो और कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा कि चौथम प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर के प्रधानाध्यापक प्रीतम कुमार विद्यालय के कक्ष में बच्चों के सामने प्रतिबंधित नशीली पदार्थ गांजा और खैनी का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


दोनों नशीले पदार्थ को एक साथ मिलाया था
लोगों का कहना है कि चार सितंबर को बच्चों के सामने प्रधानाध्यापक प्रीतम कुमार दोनों नशीले पदार्थ को एक साथ मिलाया था। जिसका विद्यालय में मौजूद एक युवक ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। हालांकि इस मामले में डीपीओ सह प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई होगी 

विद्यालय में बिना कपड़े भ्रमण का भी है आरोप
नाम नहीं छापने की शर्त पर विद्यालय के एक शिक्षक और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बताया गया कि विद्यालय प्रधान अपनी ड्यूटी के समय नशे का इस्तेमाल के अलावा कई गंदी हरकत भी करते हैं। इन लोगों का कहना है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक बिना कपड़ों के रहते हैं। जो विद्यालय आते ही हाफ पेंट और सैंडो गंजी पहन लेते हैं। लोगों ने बताया कि इनकी ऐसी हालात की जानकारी शिक्षा अधिकारियों को है। लेकिन, सबकुछ जानते हुए भी कोई कुछ नही कर पा रहे हैं। बरहाल शिक्षा के मंदिर में ऐसे नशेबाज शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें