खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मालिया गांव में शनिवार रात बेखौफ अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया। बच्चों को ढूंढने निकले पति-पत्नी को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और लूटपाट की। इसके बाद पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान छोटी मालिया गांव निवासी मोहम्मद अरशद की 30 वर्षीय पत्नी रेजिना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बच्चों को ढूंढने निकले थे पति-पत्नी
चाकू से हमला कर फरार हुए बदमाश
इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार चाकू से रेजिना पर हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
सुनसान इलाका होने के कारण अरशद की चीख-पुकार किसी तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ रेजिना को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी