फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, पार्लर संचालिका समेत दो गिरफ्तार; नकदी व बाइक बरामद

Sun, 23 Aug 2026 04:04 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे स्मैक तस्करी के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पार्लर संचालिका समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
संबंधित मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में फल-फूल रहे मादक पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे स्मैक तस्करी के सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस विशेष अभियान में पुलिस ने पार्लर संचालिका समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने रविवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 22 अगस्त को सदर और के. हाट थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि के. हाट थाना क्षेत्र के जनता चौक स्थित ध्रुव उद्यान के पास संचालित राधा ब्यूटी पार्लर की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर के. हाट और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने स्मैक, 74,800 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद करते हुए पार्लर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया।

खुश्कीबाग से भी दो आरोपी गिरफ्तार
एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि इसी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने खुश्कीबाग स्थित अब्दुलनगर (वार्ड संख्या-42) में भी छापेमारी की। वहां से पुलिस ने एक अन्य आरोपी महिला और स्मैक तस्कर प्रमोद कुमार (31 वर्ष, पिता- शिव कुमार दास) को गिरफ्तार किया। उनके पास से भी स्मैक की खेप बरामद की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस रैकेट के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें