फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: यूपी जनसंख्या नीति का जदयू ने किया विरोध

Mon, 12 Jul 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पटना

सार

  • विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा है कि बढ़ रही आबादी से सभी परेशान हैं। जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए लेकिन आबादी के मामले का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। राजनीतिक फायदा उठाने के लिए यदि कोई सरकार नीति बनाती है तो इसका साथ नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून की तैयारी के साथ ही बिहार की सियासत गरमा गई है। एनडीए के मुख्य घटक दल जदयू ने इसका कड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन


जदयू का आरोप है कि वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है। एक खास समाज को निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी के विधान पार्षद खालिद अनवर और गुलाम गौस ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पाटी के विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा, वोटों का किया जा रहा ध्रुवीकरण
विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा है कि बढ़ रही आबादी से सभी परेशान हैं। जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए लेकिन आबादी के मामले का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। राजनीतिक फायदा उठाने के लिए यदि कोई सरकार नीति बनाती है तो इसका साथ नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


बेहतर तरीका हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है। लोगों को शिक्षित किया जाना चाहिए। खासकर लड़के-लड़कियों को शिक्षित करना चाहिए। उत्तर प्रदेश के सीएम को भी बिहार के सीएम के मॉडल पर काम करना चाहिए। यूपी में जो पॉलिसी लाई जा रही है वाह पॉलिसी निंदनीय है।

वहीं विधान पार्षद गुलाम गौस ने इसे चुनाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव नजदीक है। लोग अपनी-अपनी दुकान लगाते हैं।  कुछ लोगों का काम यही है कि एक संप्रदाय विशेष के उन्माद को भड़काया जाए। ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो सके। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें