फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU MLA Dance Video Viral : जदयू विधायक ने भोजपुरी बार बालाओं संग लगाए ठुमके, बोले- 'संगीत बजता है तो बेकाबू हो जाता हूं'

Sun, 15 May 2022 01:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मंच पर भोजपुरी बार बालाओं को ठुमके लगाते देख विधायक जी का दिल मचलने लगा। उनसे मंच पर जाकर ठुमके लगाए बिना रहा नहीं गया। बालाओं के साथ उन्होंने हाथ पकड़कर डांस किया। 
विज्ञापन
JDU MLA Gopal Mandal danced with Bhojpuri bar girls - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के एक विवाह समारोह में जदयू विधायक गोपाल मंडल का मिजाज रंगीन हो गया। उन्होंने वहां डांस कर रहीं भोजपुरी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना शुरू कर दिया। फिर क्या था लोगों ने वीडियो बनाए और सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। विधायक के ठुमकों के अब सभी मजे ले रहे हैं। 

विज्ञापन

यह वाकया भागलपुर के सबौर के फतेहपुर गांव में हुआ। विधायक मंडल गत दिवस एक विवाह के स्वागत समारोह में शरीक हुए तो देखा कि एक मंच पर भोजपुरी बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं। यह देख विधायक जी का भी दिल मचलने लगा और पैर थिरकने लगे। उनसे मंच पर जाकर ठुमके लगाए बिना रहा नहीं गया। बालाओं के साथ उन्होंने हाथ पकड़कर डांस किया। 

'दिलबर-दिलबर' व 'बुलेट पर जीजा' गानों पर नाचे
वायरल वीडियो में विधायक मंडल 'दिलबर-दिलबर' और बुलेट पर जीजा' गानों पर बार बालाओं संग नाचते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वायरल वीडियो में वह बार बाला पर पैसे उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने पूछा- आप नाचते क्यूं हैं?
गोपाल मंडल ने शादी में न केवल डांस किया, बल्कि माइक हाथ में लेकर कुछ रोचक सियासी किस्से भी सुनाए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमारे मुख्यमंत्री जी 'नीतीश कुमार' ने हमसे पूछा कि आप नाचते क्यूं हैं? तो मैंने कहा, जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं और थिरकने लगता हूं। कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता।'



ऐसा नहीं है कि मंडल किसी शादी या कार्यक्रम में पहली बार नाचे हैं, पहले भी वे अपने इस अंदाज का परिचय दे चुके हैं। हालांकि सौम्य सीएम नीतीश बाबू को उनकी यह खुशी कम समझ आती है, इसीलिए उन्होंने सवाल के अंदाज में अपनी नाराजगी प्रकट की, लेकिन मंडल महाशय का जीने का अंदाज जुदा है। इसलिए सुशासन बाबू की परोक्ष आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें