फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पुराने नोट को लेकर विवाद, दुकानदारों के बीच चाकूबाजी

Mon, 14 Nov 2016 03:04 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर लगे बैन के बाद देश भर से दिल दहला देनेवाली घटना सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ में एक किसान ने नोट नहीं बदले जाने के बाद आत्महत्या कर ली तो वहीं अब बिहार के कटिहार में 500 और 1000 रुपये के विवाद में एक दुकानदार की जान जाते-जाते बची। बताया जा रहा है कि 500 रुपये के पुराने नोट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदारों के बीच चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक फेरीवाला घायल हो गया। उसे कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेनरल स्टोर का दुकानदार दुकान में फेरी का सामान पहुंचने वाले पीड़ित को 500 रुपये का पुराना नोट बतौर बकाया पैसा के रूप में देना चाह रहा था।  जबकि फेरीवाला अपना बकाया रकम 100 रुपयों के नोटों के रूप में लेना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई जो बाद में मारपीट तक जा पहुंची। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें