फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भारतीय जवान ने घुसपैठ करते हुए उज्बेकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते कर रहा था प्रवेश

Sun, 02 Jul 2023 08:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

भारतीय जवान ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक बार फिर उज्बेकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है।उज्बेकिस्तानी युवक को जवानों ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार उज्बेकिस्तानी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जवान ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक बार फिर उज्बेकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीतामढ़ी जिला के इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के सोनबरसा हनुमान मंदिर स्थित चेकपोस्ट पर एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने उस समय किया जब उज्बेकिस्तानी युवक नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। वह दिल्ली नंबर वाले चार पहिया वाहन से काठमांडू से लौटकर बिना पासपोर्ट व अन्य कागजात के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। उसके पकड़े गए दिल्ली निवासी कार चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पूर्व भारत की सीमा में गलत ढंग से प्रवेश करने पर  उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी 
गिरफ्तार किए गये उज्बेकिस्तानी युवक की पहचान खलील मुखतोरोव (30) के रूप में की गई है जबकि वाहन चालक दिल्ली निवासी मो. आरिश है। 
 51वीं बटालियन के कंपनी कमांडेंट हिमांशू राठौर के नेतृत्व में शनिवार को बॉर्डर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर दिल्ली नंबर की गाड़ी में एक विदेशी पर पड़ी जो नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान उसे रोका गया। गाड़ी की जांच की गयी। जांच के दौरान उस विदेशी युवक से उसके पासपोर्ट या कोई अन्य तरह के कागजात की मांग करने पर उसने एक 2020 तक वैलिड आधार कार्ड दिखाया। कोई ठोस कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने की वजह से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कंपनी कमांडेंट का कहना है कि विदेशी नागरिक को हिरासत में लिए जाने की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गईं है। फिलहाल चालक और संदिग्ध उज्बेकिस्तानी युवक से एसएसबी और स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी का कहना है कि सोनबरसा स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते एक उज्जेबकिस्तानी नागरिक व एक भारतीय नागरिक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। विदेशी के पास से भारत में प्रवेश के कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें