फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली; लूट या कुछ और, वजह खंगाल रही पुलिस

Sun, 02 Jul 2023 12:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना तब हुई जब देर शाम वह अपनी दूकान बंद कर के अपने घर जा रहे थे।आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आननफानन में परिजनों ने घायल अवस्था में उसे   एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के बसोना मोड़ के समीप की है। जख्मी की पहचान नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय विष्णु देव साह के लगभग 32 वर्षीय पुत्र उमेश साह के रूप में की गई है।
विज्ञापन


घटना का कारण स्पष्ट नहीं 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की देर शाहपुर पंचायत के बसौना मोड़ के समीप स्वर्ण व्यवसाई उमेश साह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उमेश साह को गोली मार दी। गोली लगते ही उमेश साह जमीन पर गिर पड़े। गोली की वाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े जिसे देखकर बाइक सवार अपराधी वहां से फरार हो गए। आननफानन में स्थानीय लोग उधर दौड़ पड़े और एसएस 55 पर लहूलुहान पड़े उमेश को उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया  हुए स्थानीय पुलिस को फोनकर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

लोग कह रहे यह लूट नहीं, मामला कुछ और है 
परिजनों ने बताया कि उमेश साह की खंझापुर में आभूषण की दूकान है। दूकान बंद कर घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। 
घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल उमेश साह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला लूट का नहीं बल्कि कुछ और है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें