बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा एवं जदयू के ‘अनैतिक गठबंधन’ के कारण राज्य में कुशासन का राज है। गोहिल ने यह भी दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और अब हर तबका असुरक्षित महसूस कर रहा है।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा, ‘राज्य में कुशासन की वजह भाजपा और जदयू का अनैतिक गठबंधन है। दोनों इसी में लगे हुए हैं कि कौन छोटा भाई और कौन बड़ा भाई है। इनके पास कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए समय ही नहीं है।’
(इनपुट-भाषा)