फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कैदियों ने होमगार्ड जवान की जान ली: सारण में छोटा बच्चा समझ कर सुधार गृह में रखे गए बच्चों ने किया मर्डर

Sat, 14 Jan 2023 01:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बाल कैदियों ने होमगार्ड जवान की जान ले ली। सारण में छोटा बच्चा समझ कर सुधार गृह में रखे गए बच्चों ने किया मर्डर। घटना उस वक्त हुई जब होमगार्ड सुधारगृह के अंदर हालात का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन
छपरा में बाल कैदियों ने होमगार्ड जवान की चाकू मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के रिमांड होम में बाल कैदियों ने होमगार्ड जवान चंद्रभूषण सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब सुबह चंद्रभूषण सिंह कैदियों के हालात का जायजा लेने वार्ड के अंदर गए थे। तभी सभी कैदियों ने उन्हें पकड़ लिया और पहले उनकी जमकर पिटाई की और फिर चाकू घोंप कर उनकी हत्या कर दी। घटना के वक्त दो अन्य होमगार्ड जवान भी वहां मौजूद थे जिन्होंने किसी तरह चंद्र भूषण सिंह को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मंटू कुमार का कहना है कि उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा चंद्रभूषण सिंह के घायल होने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलने ही वे अस्पताल आए तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इस मामले में मृतक के भाई मंटू सिंह ने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस बीच एसपी गौरव मंगला भी रिमांड होम पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
पुलिस रिमांड होम में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है जिसमें घटना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। हत्या किन कारणों से की गई इसका पता नहीं चल सका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिमांड होम में चाकू कहां से आया क्योंकि यहां किसी भी तरह का हथियार लाना प्रतिबंधित है। इस दौरान जांच के लिए मौके पर पहुंचे बाल सुरक्षागृह के पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार भी किया। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें