फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में उत्पाद पुलिस पर पर भारी पड़े होम डिलीवरी बॉय, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार

Sat, 04 Feb 2023 12:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में उत्पाद पुलिस पर शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक ने हमला कर दिया। इस दौरान उत्पाद पुलिस और आरोपी के साथ घंटों तक हाथापाई होते रही और फिर वह उत्पाद पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मस्जिद रोड की है।
विज्ञापन
बेगूसराय में उत्पाद पुलिस पर पर भारी पड़े होम डिलीवरी बॉय, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में उत्पाद पुलिस पर शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक ने ही हमला कर दिया। इस दौरान सड़क पर उत्पाद पुलिस और उस युवक के साथ घंटों तक हाथापाई होते रही और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। इसी क्रम में युवक उत्पाद पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया और पुलिस देखते रह गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मस्जिद रोड के समीप की है। पुलिस के अनुसार एक युवक शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा था जिसकी सूचना उत्पाद पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस के जवान उस जगह पर पहुंचे और उस युवक को डिलीवरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के साथ ही युवक ने उत्पाद पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों में काफी देर तक हाथापाई होती रही। बताया जाता है कि यह हाथापाई तकरीबन 1 घंटे तक चलता रहा। फिर वह युवक उत्पाद पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी 
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब यह वीडियो बेगूसराय में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अब साफ़ तौर पर कह रहे हैं कि बिहार में कहने के लिए शराबबंदी है जबकि वास्तविकता यह है कि शराब माफिया अब भी पुलिस पर हावी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें