फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिहार में हिजाब विवाद: आखिर कैशियर क्यों देखना चाहता था महिला का चेहरा, बैंक मैनेजर ने दी सफाई

Tue, 22 Feb 2022 02:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय शहर के मंसूरचक थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों ने हिजाब पहनकर पहुंची युवती को पैसे देने से मना कर दिया। अब ब्रांच मैनेजर ने इस मामले पर सफाई दी है।
विज्ञापन
बिहार में हिजाब विवाद - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक हिजाब विवाद मामला अब बिहार भी पहुंच गया है। ताजा मामला बेगूसराय शहर से है जहां मंसूरचक थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों ने हिजाब पहनकर पहुंची युवती को पैसे देने से मना कर दिया। दरअसल, हिजाब पहनी लड़की बेगूसराय के मंसूरचक स्थिति यूको बैंक की शाखा में पैसे का लेनदेन करने पहुंची थी। वहां बैंककर्मियों ने हिजाब का हवाला देते हुए उसके ट्रांजेक्शन को रोक दिया। कैशियर ने कहा कि आप हिजाब उतारिए फिर आपको पैसे मिलेंगे। इस मामले के सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई। राजद नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। वहीं जब विवाद बढ़ने लगा तो बैंक मैनेजर ने सामने आकर सफाई दी। मैनेजर ने बताया आखिर कैशियर ने महिला को हिजाब हटाने के लिए क्यों कहा।

विज्ञापन


हिजाब उतारने को लेकर बैंक मैनेजर ने दी सफाई 
हिजाब विवाद मामले पर सफाई देते हुए बैंक के ब्रांच मैनेजर ने कहा कि कैशियर को हस्ताक्षर में गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके चलते उसने महिला को पहचान के लिए अपना चेहरा दिखाने को कहा। हमें हिजाब से कोई समस्या नहीं है। 

तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी के खातिर आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। लेकिन संविधान की जो आपने शपथ ली है, कम से कम उसका ख्याल तो रखिए। इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ्तार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें