निखिल कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कहा- चेनारिक राय के परिवार का लड़का है
घायल के चाचा भगवान राय ने बताया कि पूर्व से ही उनके गांव में जमीन का विवाद चला रहा है। आशंका है कि किसी घटना को लेकर अपराधियों द्वारा रविवार को निखिल कुमार की गोली मारी गई है। बताते चलें कि 19 फरवरी को पूर्व पटना के जेठुली गांव में गोलीबारी की घटना में चेनारिक राय के परिवार के कई लोग मारे गए थे। आसपास के लोगों का यह मानना है कि निखिल कुमार
चेनारिक राय के परिवार से आता है। नदी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि उन्हें इस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं मालूम है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पता लगाने का प्रयास कर रही है। फतुहा के डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसी सूचना मिल रही है कि निखिल कुमार द्वारा खुद ही गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।