बिहार के सरकारी कर्मचारी अगले साल होली के त्यौहार में तीन दिनों की छुट्टी का मजा उठाएंगे। अगले साल चार मार्च को रविवार है। राज्य सरकार ने दो और तीन मार्च को होली की छुट्टी का एलान किया है।
इस तरह अगले साल 2018 में बिहार में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को एक साथ तीन छुट्टियां मिल जाएंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 2018 के लिए छुट्टी के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। साल 2018 में राज्यकर्मियों को कुल 35 छुट्टियां मिलेंगी।