फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा शिक्षिका को स्कूल चपरासी से हुआ प्यार, दोनों ने छोड़ा घर बार

Tue, 07 Nov 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डुमरांव में मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा शिक्षिका स्कूल में चपरासी की नौकरी कर रहे एक शादीशुदा व्यक्ति के प्यार की गिरफ्त में ऐसी पड़ी कि उसने अपना घर बार छोड़ दिया। दोनों के बीच प्यार की पींगे इतनी बढ़ीं की दोनों फरार हो गए। 
विज्ञापन


बिहार के डुमरांव में कृष्णाब्रह्म थाना के सोवां गांव में एक ही परिसर में मिडिल और हाई स्कूल है। शिक्षिका शहनाज मिडिल स्कूल में पढ़ाती हैं और चपरासी सुनील कुमार
हाईस्कूल में कार्यरत है। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच अफेयर की चर्चा स्कूल में कई दिनों से चल रही थी।

लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे अपन घर को छोड़कर फरार हो जाएंगे। 
विज्ञापन

स्कूल हेडमास्टर ने दोनों के घर भेजा नोटिस

स्कूल के हेडमास्टर का कहना है कि उन्होंने दो हफ्ते तक दोनों का इंतजार किया लेकिन जब दोनों काम पर नहीं लौटे तो उनके घरों पर इस संबंध में
नोटिस भेजा गया। 

हेडमास्टर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के दफ्तर को लिखित तौर पर इसकी सूचना दी। शिक्षिका और उनके प्रेमी को फरार हुए करीब एक महीना हो गया है और दोनों की तरफ से स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं किया गया है। 

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें