फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Supply: नबीनगर इकाई चालू होने से बिहार को एनटीपीसी से मिली अतिरिक्त 559 मेगावाट बिजली

Thu, 02 Jun 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।

सार

एनटीपीसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि एनपीजीसी की इस इकाई से बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड और सिक्किम जैसे लाभार्थी राज्यों को 660 मेगावाट तक बिजली मिलेगी। 
विज्ञापन
Nabinagar Power Plant Aurangabad Bihar - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के स्वामित्व वाली एनटीपीसी लिमिटेड ने बुधवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में अपनी सहायक नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी (एनपीजीसी) की तीसरी और अंतिम 660 मेगावाट इकाई से वाणिज्यिक संचालन शुरू किया। नबीनगर इकाई के चालू होने से बिहार को एनटीपीसी से अतिरिक्त 559 मेगावाट बिजली मिलने लगी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि एनपीजीसी की इस इकाई से बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड और सिक्किम जैसे लाभार्थी राज्यों को 660 मेगावाट तक बिजली मिलेगी। 

बयान के अनुसार बिहार को नबीनगर संयंत्र से उत्पन्न 84.8 प्रतिशत (559 मेगावाट) बिजली मिलने लगी है और इस इकाई की शेष बिजली उत्तर प्रदेश, झारखंड और सिक्किम को आवंटित की गई है। यूनिट का ट्रायल ऑपरेशन इस साल मार्च में सफलतापूर्वक किया गया था।
विज्ञापन


एनपीजीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरके पांडे ने कहा, "एनपीजीसी की तीसरी इकाई से वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत परियोजना को पूरा करने के लिए एक अंतिम कदम है। अब, यह एक पावर स्टेशन बन गया है, जिसने इन राज्यों को ऊर्जा की आपूर्ति शुरू कर दी है।"

एनटीपीसी के प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने कहा, ‘‘यह एनपीजीसी की वाणिज्यिक संचालन करने वाली तीसरी और अंतिम इकाई बन गई है। इसमें यूनिट एक और दो ने क्रमशः छह सितंबर 2019 और 22 जुलाई 2021 को वाणिज्यिक संचालन का दर्जा दिया गया था। इसके साथ ही एनपीजीसी की कुल उत्पादन क्षमता अब 1980 मेगावाट हो गई है जिसमें से बिहार को 1677 मेगावाट बिजली मिल रही है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें