फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन कुख्यात फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, शातिर अपराधी गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया / जहानाबाद

सार

Bihar : बिहार पुलिस मुख्यालय ने तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार के पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इन अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को उक्त राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
गया का कुख्यात इनामी अपराधी बिट्टू शर्मा और सतीश मंडल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध पर काबू पाने और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए गया पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। लगातार छापामारी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने गया के तीन कुख्यात फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


जानिए किस पर कितना इनाम हुआ है घोषित 
पुलिस का कहना है कि तीन फरार अपराधी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के रहने वाले गिरिजा शर्मा के पुत्र बिट्टू शर्मा, गया शहर के डेलहा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले अजय पासवान के पुत्र अमन पासवान और शेरघाटी थाना क्षेत्र के भूइयां टोली के रहने वाले कारु मांझी के पुत्र सतीश मंडल उर्फ गरीवन मांझी कई गंभीर कांडों में वांछित और फरार हैं। इन तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 50-50 हजार के पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। इन अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को उक्त राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही गया पुलिस ने तीनों कुख्यात फरार अपराधियों की सूचना देने के लिए 9431822230, 7352320209, 9431822225, 9431800109 और  943191722 मोबाइल नंबर  जारी किया गया है। वहीं  वाट्सएप पर सूचना देने के यह नंबर 9431822973 जारी किया गया है।जो सीधे सीनियर एसपी आशीष भारती के पास पहुंचेगा।

 
विज्ञापन

जहानाबाद का कुख्यात और इनामी अपराधी चुन्नू शर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एसटीएफ पुलिस ने कुख्यात इनामी अपराधी चुन्नू शर्मा को किया गिरफ्तार 
जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ पुलिस ने कुख्यात इनामी अपराधी चुन्नू शर्मा को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चुन्नू शर्मा पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। चुन्नू शर्मा की तलाश में पुलिस पिछले चार वर्षों से लगातार उसके ठिकाना पर छापामारी कर रही थी लेकिन पुलिस को चकमा देकर चुन्नू शर्मा हमेशा भागने में सफल रहता था। अंततः पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और एसटीएफ के सहायता से चुन्नू शर्मा को जिला मुख्यालय से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उन चुन्नू शर्मा पर बिहार सरकार के द्वारा 25000 रूपया इनाम भी घोषित किया गया था।

चुन्नू शर्मा पर हत्या का है आरोप 
पुलिसका कहना है कि चुन्नू शर्मा पर वर्ष 2021 में जिला मुख्यालय के हसौडा पर गांव के रहने वाले प्रदुमन कुमार की हत्या करने का आरोप था। इस हत्या में चुन्नू शर्मा मुख्य अभियुक्त था। 2021 से ही पुलिस चुन्नू शर्मा के तलाश में लगी हुई थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था ।इस बाबत एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में फरार एवं 25000 रूपया का इनामी कुख्यात चुन्नू शर्मा को जहानाबाद जिला मुख्यालय से पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चुन्नू शर्मा से पुलिस गहन पूछताछ करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी को जहानाबाद पुलिस बड़ी सफलता मान रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें