फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला; पटना के डीएम सहित कई जिलों में बदल गई जिम्मेदारी

Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जानिए 21 आईएएस अधिकारियों की सूची में किस अधिकारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पुलिस कप्तानों के बाद अब प्रशासनिक कमान में भी एक बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। सरकार ने 18 जून को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 वरिष्ठ अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल में पटना, नालंदा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि किस आईएएस अफसर को कहाँ की नई जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


नए जिलाधिकारी
नालंदा के डीएम कुन्दन कुमार अब राजधानी पटना के नए समाहर्त्ता और जिला पदाधिकारी होंगे। रोहतास की डीएम उदिता सिंह को अब नालंदा का नया डीएम बनाया गया है। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पाण्डेय को भागलपुर की नई कमान सौंपी गई है। कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि यहाँ के निवर्तमान डीएम सुब्रत कुमार सेन को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। खगड़िया के पूर्व डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का प्रभारी सचिव और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। चन्द्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का नया निदेशक और डॉ० प्रीति को समेकित बाल विकास सेवाएं का निदेशक नियुक्त किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Explainer : रौशन आनंद और फैजल खान सर के बीच क्यों मची गदर, शिक्षा के बाजार से मौत की खबर तक क्यों आई बात?

नए चेहरों की एंट्री 
कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी का नया डीएम बनाया गया है। समीर सौरभ गोपालगंज के, छिरिङ डी. वाई. भूटिया जहानाबाद के और नवीन कुमार किशनगंज के नए डीएम होंगे। विक्रम विरकर खगड़िया के, जबकि दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अंशुल अग्रवाल को बांका जिले की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कल बताया था मानसिक विक्षिप्त, आज उसी का पुलिस ने किया एनकाउंटर; लोग उठा रहे सवाल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बदले 
आनन्द किशोर अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पूर्णकालिक अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। रॉबर्ट एल० चोंग्यू को संसदीय कार्य विभाग का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
मो० सोहैल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नए सचिव होंगे। साथ ही वे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पटना के निवर्तमान डीएम त्यागराजन एस.एम को अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही वह स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन


पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें