पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच सोमवार रात को हुई झड़प में बिहार के सिपाही कुंदन कुमार भी शहीद हो गए। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए हैं। इनमें से एक कुंदन कुमार बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरन गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
झड़प में जान गंवाने की खबर के बाद उनके परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कुंदन कुमार के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। मेरे बेटे ने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। मेरे दो पोते हैं, मैं उन्हें भी सेना में भेजूंगा।