फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जवान की कल मिली थी शहादत की खबर, आज पत्नी को फोन कर कहा- जिंदा हूं

Wed, 17 Jun 2020 02:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
विज्ञापन
सुनील कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत चीन सीमा पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में मंगलवार शाम को बिहार के सारण जिले के जवान सुनील कुमार के शहीद होने की भी खबर मिली थी। इसकी जानकारी सेना ने ही परिवार और पुलिस अधिकारियों को दी थी। खबर मिलने के बाद दीघरा परसा गांव में उनके परिवार में मातम पसर गया। लेकिन बुधवार सुबह सुनील ने परिवारजनों को फोन करके सभी को चौंका दिया। सुनील ने पत्नी मेनका से बात की और कहा कि मैं ठीक हूं, चिंता मत करो।

विज्ञापन


बुधवार को सुनील का फोन आने के बाद मातम में डूबे परिवार को राहत मिली। सुनील ने फोन पर परिवार के सदस्यों से बात की। उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं। दरअसल, मंगलवार शाम को पांच बजे सुनील कुमार की पत्नी मेनका राय को एक फोन आया था। उन्हें बताया गया था कि उनके पति शहीद हो गए हैं। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। 

पत्नी बोली- लौट आई मेरी जिंदगी
सुनील की पत्नी मेनका ने कहा कि मेरा सुहाग सुरक्षित है। गलत खबर आई थी। सुनील कुमार नाम के किसी और जवान की शहादत हुई थी। एक जैसा नाम होने की वजह से यह गलतफहमी हुई। मेरे पति ने मुझसे बात की है। उन्हें कुछ नहीं हुआ। मेरी जिंदगी लौट आई है। सुनील के सही सलामत होने की खबर मिलने के बाद गांव में पसरा मातम का सन्नाटा खुशी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


जवान और पिता का एक ही नाम होने से से हुई गलतफहमी
चीनी सैनिकों के साथ झड़प में जो जवान शहीद हुए हैं उनका नाम  सुनील राय और पिता का नाम सुखदेव राय है। जबकि सारण के जवान सुनील के पिता का नाम भी सुखदेव राय ही है। जवान और उनके पिता का एक नाम होने की वजह से गलतफहमी हुई। सुनील के चाचा रविंद्र राय ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम पांच बजे सेना के अधिकारी ने सूचना दी थी कि सुनील कुमार शहीद हो गए हैं। हालांकि बुधवार सुबह उनकी सुनील से बात हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें