फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में खराब लीची की फसल से किसान परेशान, सरकार से की सब्सिडी की मांग

Tue, 16 Mar 2021 11:24 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
बाजार में बिकती लीची - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के मुजफ्फरपुर में लीची सबसे अधिक की खेती की जाती है, लेकिन इस साल आशंका है कि लीची का उत्पादन कम हो। दरअसल, लीची की खेती करने वाले किसानों को उनके फसल पर मौसम की मार का डर है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इस वर्ष खराब लीची की फसल से किसानों को परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया है। जिले में लीची की खेती करने वालों को इस मौसम में बंपर फसल की उम्मीद थी, लेकिन मौसम का मिजाज देखते हुए उन्हें आशंका है कि इस बार लीची की कम उपज होगी। उन्हें इस बात का भी डर है कि फसल की कमी के चलते देशभर में इस फल की कमी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


एक किसान रितेश कुमार ने कहा, ‘पिछले साल हमें लॉकडाउन और प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा, जिसके कारण फसल खराब हो गई और हमें भारी नुकसान हुआ। लीची किसान बहुत परेशानी में हैं।’ एक अन्य किसान धर्मेंद्र साहनी ने कहा, ‘पिछले साल लॉकडाउन के कारण हमें भारी नुकसान हुआ था और इस साल मौसम उत्पादन में खलल डाल सकता है।' किसानों ने यह भी उल्लेख किया कि यदि सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों के लिए कुछ सब्सिडी या मुआवजा राशि का प्रावधान होता तो यह बेहतर होता। 

मुजफ्फरपुर लीची अनुसंधान के डायरेक्टर डॉ. एसडी पांडे ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर साल की तुलना में इस साल लीची की फसल पर बौर कम जरूर है लेकिन मौसम की वजह से फसल को कोई भी नुकसान नहीं होगा। बौर कम होने के चलते लीची की उपज कम होने की समस्या भी कुछ खास इलाकों में ही है। किसानों को डर है कि जिन इलाकों में लीची की फसल पर बौर कम है, वह लोग अपनी फसल से होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे। एक तो पहले से ही फसल कम है वहीं अगर आंधी, तूफान और ओले जैसी मौसमी परेशानियां झेलनी पड़ीं तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें