फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मोबाइल कंपनी का एग्जीक्यूटिव मैनेजर आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद, पटना जंक्शन से गायब हो गया था

Tue, 07 Mar 2023 08:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना जंक्शन से गायब हुए नामचीन मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर सौरभ सुमन को आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सौरभ सुमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जंक्शन से गायब हुए नामचीन मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर सौरव सुमन को आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में भारी रेल एसपी प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर सौरभ सुमन को सकुशल बरामद कर लिया है। रेल पुलिस द्वारा सौरभ सुमन के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रेल पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, 4 फरवरी की रात सौरव सुमन पटना जंक्शन से अचानक गायब हो गया है। उनके मोबाइल से परिवारवालों से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। नहीं देने पर शरीर के सारे अंग निकाल लेने की धमकी दी गई थी। सोमवार को पटना जंक्शन स्थित रेल थाने में परिजनों ने FIR दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


भागलपुर जाने वाली ट्रेन में नहीं बैठा था
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि सौरव सुमन ने अपनी पत्नी को रात 4 मार्च की रात 9:30 बजे वीडियो कॉल पर सूचना दिया कि वह ट्रेन से घर लौट रहा है। सीसीटीवी की जांच की गई। इसमें पाया गया कि सौरभ सुमन 9:00 पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9 (गया जाने वाली रूट) पर खड़ा था। जबकि भागलपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी थी। इसी ट्रेन से सौरभ ने अपनी पत्नी को भागलपुर आने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज में सौरव सुमन को प्लेटफार्म नंबर 9 पर देखने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा।

गया में एक होटल में अकेले ही ठहरा था
सौरव सुमन के मोबाइल के टावर लोकेशन की जांच की गई तो उसका पता गया के गुरारू इलाके का पाया गया। पुलिस टीम ने गया में संपर्क किया तो पता चला वह यहां एक होटल में ठहरा था और वह अकेले ही था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि सौरव सुमन के साथ किसी भी आपराधिक घटना अथवा बल प्रयोग के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद रेल एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके अलावा दो अन्य टीम पटना के बाहर सौरव सुमन की तलाशी के लिए निकल गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पाया गया कि सौरव सुमन बंगाल जाने वाली ट्रेन में बैठा है। छानबीन के दौरान सौरव सुमन को आसनसोल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी संलिप्तता पाई गई है। मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें