फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में भाजपा नेता के चाचा और मुंशी को गोली से किया छलनी

Sat, 25 Feb 2023 06:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में बेख़ौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता के चाचा पिंकू मेहता और उनके मुंशी को गोली मार कर दोनों की हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के बाईपास रोड की है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित रंजन का कहना है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
पटना में बीजेपी नेता के चाचा पिंकू मेहता और उनके मुंशी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बेख़ौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता के चाचा पिंकू मेहता और उनके मुंशी को गोली मार कर दोनों की हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के बाईपास रोड की है। मृतकों की पहचान पटना सिटी के मेहंदीगंज निवासी संजीव कुमार (35 ) जबकि उनके मुंशी के रूप में राजेश कुमार (36) बताए जाते हैं। संजीव कुमार को अपराधियों ने सिर और सीने में 3 गोली मारी है जबकि राजेश कुमार को सिर और सीने में 2 गोली मारी गई है। इतना ही नहीं अपराधियों ने गोली मारने के बाद दोनों के शव को ईंट से कूचकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन


पार्टी से लौट रहे थे 
संजीव कुमार और राजेश कुमार दोनों किसी पार्टी से लौट रहे थे। तभी बायपास के पास उसे अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और दनादन दोनों पर फायरिंग करने लगे। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं उन अपराधियों ने हत्या करने के बाद दोनों के शव को ईंट से कूचकर शवों को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को झाड़ियों से बरामद किया।

जमीन का था विवाद 
ग्रामीणों का कहना है कि संजीव कुमार कुछ महीने पहले एक जमीन गिरवी रखे थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों ने भी यह आशंका जताई है कि इसी जमीन के विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित रंजन का कहना है कि संजीव कुमार पेशे से एक किसान थे। लेकिन इसके साथ साथ वह जमीन का भी कारोबार करते थे। वहीं राजेश कुमार उनके मुंशी थे। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित रंजन का कहना है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें