फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लेखापाल की महिला मित्र के ठिकाने पर भी ईओयू की छापेमारी, फ्लैट और जमीन के कई कागजात मिले

Fri, 27 Jun 2025 02:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे खाद्य निगम की महिला अधिकारी के घर पर छापेमारी शुरू की। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया, जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तैनात रही। 
 
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार खाद्य निगम के लेखापाल राजेश कुमार के छह ठिकानों पर ईओयू की टीम ने छापेमारी की। पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में यह कार्रवाई हुई। आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू की टीम ने यह कार्रवाई की थी। खास बात यह है कि लेखापाल राजेश कुमार की महिला मित्र रंजना कुमारी के ठिकाने पर भी ईओयू की टीम ने छापेमारी की। वह भी खाद्य निगम में ही पदस्थापित हैं। वह हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी स्थित हनुमान नगर इलाके में रहती हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब सात घंटे तक चली छापेमारी में रंजना से पूछताछ की गई, जिसमें घर से कई फ्लैट और जमीन के कागजात बरामद किए गए। बताया गया कि रंजना को 2023 में हाजीपुर खाद्य निगम में तैनात किया गया था। कागजात के संबंध में रंजना से पूछताछ की गई है। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम कागजात लेकर पटना चली गई।
ईओयू की बड़ी कार्रवाई, खाद्य निगम के लेखापाल के छह ठिकानों पर धावा; 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी की खबर मिलते ही वैशाली जिले के खाद्य निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छापेमारी की सूचना से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। आर्थिक अपराध इकाई के टीम अपने साथ चार बोरे में कागजात भरकर ले गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी ने बताया कि एफसीआई में तैनात राजेश कुमार की महिला मित्र रंजना कुमारी के यहां यह छापेमारी की गई है, जिसमें भारी मात्रा में कागजात बरामद हुए हैं, लेकिन कैश बरामद नहीं हुआ है। उनके और राजेश के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है। पटना में भी छापेमारी जारी है। बरामद कागजात में जमीन और फ्लैट के दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें