फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बहन से कहासुनी के बाद 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, एफएसएल की टीम कर रही जांच

Fri, 27 Jun 2025 01:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

बिहार के खगड़िया जिले के करजनिया गांव में 15 वर्षीय किशोरी जुली कुमारी ने मामूली पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम जुली की अपनी बहन से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित पीपरालतीफ पंचायत के करजनिया गांव से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 15 वर्षीय जुली कुमारी ने मामूली पारिवारिक कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका मड़ैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी मिथुन मुनी की पुत्री थी। गुरुवार शाम को जुली की अपनी बहन से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, उस झगड़े के बाद वह रात में छत पर सोने चली गई। शुक्रवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच, जुली ने घर के पास स्थित एक बासा (मवेशी रखने की जगह) में आंधी में टूटे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें:  मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन


FSL टीम कर रही मौके की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया ओपी अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से आत्महत्या को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें