फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में कल-पुर्जे ही नहीं, अब गीत-संगीत की सुमधुर ध्वनि से भी रूबरू हो रहे भावी इंजीनियर्स

Thu, 07 Dec 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News: औरंगाबाद जिले में भावी इंजीनियर्स कल-पुर्जों की ही नहीं, अब गीत-संगीत की सुमधुर ध्वनि से भी रूबरू हो रहे हैं। स्टूडेंट्स को अभियांत्रिकी के ज्ञान के साथ ही शास्त्रीय संगीत की भी शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
सुमधुर ध्वनि से भी रूबरू हो रहे भावी इंजीनियर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21वीं सदी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के युग में भावी इंजीनियर्स कल-पुर्जों की ध्वनि से ही नहीं, बल्कि गीत-संगीत की भी सुमधुर ध्वनि और तरंगों से रूबरू हो रहे हैं। ऐसा प्रयोग हो रहा है बिहार में औरंगाबाद के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में। जहां स्टूडेंट्स को अभियांत्रिकी के ज्ञान के साथ ही गीत-संगीत खासकर शास्त्रीय संगीत की भी शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि औरंगाबाद में रफीगंज के अरथुआ स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में म्यूजिकल क्लब 'सारंग' का गठन किया गया है। क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मणि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि संगीत रचनात्मकता की कुंजी है। संगीत हमारे दिमाग को बेहतर बनाता है। याद रखने की क्षमता को विकसित करने के लिए संगीत एक बहुत ही प्रभावी उपकरण है।

वहीं,  कॉलेज के आर्ट एवं कल्चर क्लब 'सारंग' के संयोजक डॉ. सचिन महेश्वर ने कहा कि क्लब का उद्देश्य छात्रों के बीच पढ़ाई के साथ-साथ संगीत कला को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रमया सोनी ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज के म्यूजिकल क्लब 'सारंग' के स्टूडेंट्स ने सराहनीय  योगदान दिया। 
विज्ञापन


कार्यशाला में बनारस संगीत घराने के प्रसिद्ध संगीतकार पंडित डॉ. आशीष मिश्रा ने स्टूडेंट्स को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से रूबरू कराया। इस दौरान डॉ. मिश्रा के साथ उनके शिष्य कृपा सिंधु ने भी संगत की। डॉ. मिश्रा ने स्टूडेंट्स के बीच कई वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि संगीत एक प्रकार का विशेष योग है, जो हमे क्रिएटिव के साथ-साथ हमारी याद्दाश्त शक्ति को भी बढ़ाता है। उन्होंने महाविद्यालय में छात्रों को नियमित रूप से संगीत शिक्षा प्रदान करने की भी इच्छा जताई। वर्कशॉप में संगीत शिक्षा को लेकर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें