फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मधेपुरा रेल कारखाने में इंजन निर्माण शुरू

Wed, 11 Oct 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
file Photo
विज्ञापन
मधेपुरा के रेल विद्युत इंजन कारखाने में इंजन निर्माण का कार्य एक सादे समारोह के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर इंजन निर्माण का कार्य करने वाली एल्सटॉम कंपनी के अधिकारी, भारतीय रेलवे के अधिकारी के साथ डीएम मो. सोहैल ने दीप जलाकर निर्माण कार्य विधिवत शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान एल्सटॉम कंपनी के एशियन रीजन के सीनियर प्रेजिडेंट जेनफ्रेंन कोइस बीडीओइन ने इस प्रोजेक्ट को मेक इन इंडिया का बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 के अंत तक पहला लोकोमोटिव इंजन बनकर तैयार हो जाएगा। लोकोमोटिव इंजन की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि लोकोमोटिव इंजन का काम शुरू होने से मधेपुरा का आर्थिक व सांस्कृतिक विकास भी होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एल्सटॉम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेन क्रिस्टोफ गोवर्ट, रेलवे सीईओ खुशीराम, डीएम मो. सोहैल और एसपी विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें