फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में पुलिस और अपराधियो के बीच मुठभेड़; बैंक लूटने आए थे, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 02:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार में पुलिस और अपराधियो के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दोनो तरफ से गोलियां चली हैं। अपराधी बैंक डकैती करने पहुंचे थे लेकिन तब तक इस बात की सूचना पुलिस को मिल गई थी। पुलिस के द्वारा अपराधियों की घेराबंदी के लिए ऑपरेशन चल रहा है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास के बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियो के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दोनो तरफ से गोलियां चली हैं।  मामला सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र का है।  बताया जाता है कि अपराधी बैंक डकैती करने पहुंचे थे लेकिन तब तक इस बात की सूचना पुलिस को मिल गई थी। इस गोलीबारी में तीन अपराधियों भी घायल हुए हैं। उन  घायल अपराधियो में कौशल, राशिद और संतोष कुमार हैं। पुलिस के द्वारा अपराधियों की घेराबंदी के लिए ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन


करीब 20 राउंड से अधिक चली गोलियां, पुलिस गाड़ी में भी लगी 
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान करीब 20 राउंड से अधिक गोलियां दोनो तरफ से चली है। इस गोलीबारी में थाने की गाड़ी में भी एक गोली लगी। हालांकि, इसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। गोली चलने से गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गोली शीशा को छेदते हुए सीट को पार कर गई है। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को मिली थी सूचना 
डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कांटी में माइक्रो फाइनेंस लूटकांड के आरोपी सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में एकत्र हो रहे हैं। इसी क्रम में आ रही बोलेरो गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली थाने की गाड़ी पर भी लगी है। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें तीन अपराधियों को गोली लगी। मौके से एक कार्बाइन, दो पिस्तौल, 9 लाख कैश बरामद किया गया है। एनकाउंटर में घायल अपराधियों का SKMCH में इलाज चल रहा है। अपराधियों की पहचान संतोष दास, रसीद डेविड और कौशल दास के रूप में की गई है।
विज्ञापन


9 दिन पहले लूटे थे फाइनेंस कार्यालय से 27 लाख 22 हजार रुपए 
 बीते पांच जून को कांटी थाना क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कार्यालय से 27 लाख 22 हजार रुपए की लूट हुई थी। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के नितेश, हथौडी थाना क्षेत्र के ललित सहनी और औराई थाना क्षेत्र के भरत पंडित के रूप में हुई है। बाकि की पुलिस को तलाश में थी। इसी दौरान बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सिवाईपट्टी थाना इलाके में जुट रहे हैं। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची। इसी दौरान दोनो ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें