फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनावः तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- तीर का जमाना चला गया, अब है मिसाइल का युग

Sun, 18 Oct 2020 04:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार चुनाव से पहले नेताओं का एक-दूसरे पर वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी चुनावी जनसभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कहते हैं कि लालटेन का जमाना चला गया, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि तीर का युग समाप्त हो चुका है। अब इसकी जगह मिसाइल ने ले ली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना पीड़ितों के साथ अन्याय हुआ है और इसकी जगह बहुत बड़ा घोटाला किया गया। तेजस्वी ने इस घोटाले का नाम कोरोना घोटाला दिया है। वहीं तेजस्वी ने बिना नाम लिए चिराग पासवान की पार्टी लोजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अपने बी टीम को उतार रखी है। तेजस्वी ने लोजपा को वोटकटवा तक करार दे दिया है।

तेजस्वी ने बीजेपी और जेडीयू पर हमला करते हुए कहा कि 15 वर्षों में बिहार में एक सुई का भी एक कारखाना नहीं लग सका। वहीं मेरे पिता ने मधेपुरा और मढ़ौरा में रेलवे के कारखाने लगवाए। तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार गिरा कर लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के जनादेश का धोखा नहीं दिया, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को धोखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें