फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र, चिराग ने मुख्यमंत्री को बताया जातीयता बढ़ाने वाला

Wed, 21 Oct 2020 11:58 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और कांग्रेस ने बुधवार को पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बिहार में पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


घोषणापत्र जारी करते हुए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, मौजूदा मुख्यमंत्री को देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है। 
 



उन्होंने कहा, आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करने के साथ मैंने 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के अपने दृष्टिकोण को सामने रखा, जो विभिन्न समस्याओं का समाधान करेगा जो बिहार के लोग सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोजपा अध्यक्ष ने कहा, अगर गलती से मौजूदा मुख्यमंत्री पुन: इस चुनाव में जीत जाते हैं तो हमारा प्रदेश हार जाएगा। हमारा प्रदेश पुन: बर्बादी की कगार पर जाकर खड़ा हो जाएगा। वहीं, चिराग पासवान ने पटना में घोषणा पत्र जारी करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। 
 

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने राजधानी पटना में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद शक्ति सिंह गोहिल समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। कांग्रेस को महागठबंधन में 70 सीटें मिली है। पार्टी लगातार मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है। 

कांग्रेस नेता और सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, हमारा 'बदलाव पत्र' किसानों के लिए ऋण माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई की बढ़ती सुविधाओं के बारे में बात करता है। अगर हमारी सरकार बिहार में सत्ता में आती है, तो हम अलग राज्य किसान बिल लाकर एनडीए सरकार के कृषि कानूनों को खारिज कर देंगे जैसा कि हमने पंजाब में किया था।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें