फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 Updates: लालू का मंहगाई को लेकर तंज, कहा- अनार के बराबर हो गए हैं प्याज के दाम

Mon, 02 Nov 2020 02:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में दूसरे चरण के लिए कल यानी मंगलवार को मतदान होने हैं। ऐसे में दूसरे चरण के लिए प्रचार थमते ही सभी राजनीतिक पार्टियां तीसरे और अंतिम चरण की तैयारियों में पूरी शक्ति से जुट गई हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में ताबड़तोड़ चार रैलियां की थीं। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उनपर तंज कसा है। उनका कहना है कि यह डबल नहीं ट्रबल इंजन है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी तंज कसा है। वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि राज्य में 60 प्रतिशत युवा हैं। उन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को पलटूराम करार दिया है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने राजद और कांग्रेस पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। यहां पढ़े इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


अनार के बराबर हो गए हैं प्याज के दाम

मंहगाई और खासतौर से सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर लालू प्रसाद यादव ने एनडीए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'पिअजवा अनार हो गईल बा...' (प्याज के दाम अनार के बराबर हो गए हैं)।



कांग्रेस और राजद केवल लोगों को धोखा देना जानते हैं: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा, 'चाहे वह कांग्रेस हो या राजद, वे केवल लोगों को धोखा देना जानते हैं। वे समाज को जाति, क्षेत्र और धर्म के आधार पर विभाजित करते रहे हैं। लोगों को एकजुट करने के लिए उनसे कभी उम्मीद न करें।'
विज्ञापन

 

पलटूराम के तौर पर नीतीश को जाना जाता है: चिराग
लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा, 'मुख्यमंत्री पर पिछले 15 सालों से 'सुशासन' बाबू का टैग लगा हुआ है। लेकिन अब, उनकी लूट उजागर हो रही है। उन्होंने कभी मुंगेर के बारे में नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर ही एक शब्द कहा। उन्हें पलटूराम के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह लालू के खिलाफ थे और फिर 2015 में उनके साथ सरकार बनाई थी।'
 

ये डबल नहीं ट्रबल इंजन: लालू यादव
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने के वक्त डबल इंजन कहां था?'
 

युवा वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं: तेजस्वी यादव
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, 'बेरोजगारी और मौलिक तथ्यों को दरकिनार कर अगर वो व्यक्तिगत आलोचना कर रहे है तो मैं क्या कह सकता हूं? अगर कोई कमी है तो उन्हें नेतृत्व कुशलता, नीतिगत फैसलों व वैचारिकता की आलोचना करनी चाहिए ना कि व्यक्तिगत। बिहार की 60 प्रतिशत आबादी युवा है इन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं।'
 

बिहार संभालने में सक्षम नहीं है नीतीश जी: तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश जी बिहार को संभालने में सक्षम नहीं हैं। बिहार में प्रति लाख आबादी पर केवल 77 पुलिसकर्मी हैं और नौकरी के लिए रिक्त पद नहीं भरे गए हैं। हम जनता को हमें एक मौका देने के लिए कह रहे हैं, ताकि हम वो कर सकें जो मुख्यमंत्री 15 वर्षों में हासिल नहीं कर पाए। इस बार उनकी विदाई की गारंटी है।'
 

योगी, राजनाथ, मनोज तिवारी करेंगे प्रचार
भाजपा के स्टार प्रचारको में शुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मनोज तिवारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंगल पांडेय, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज राज्य में कई जगह चुनाव प्रचार करेंगे और एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन

 

सीतामढ़ी में रैली को संबोधित करेंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को बिहार के सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं दरभंगा में रोड शो करेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें