फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: 'पूरे होते वादे-अब हैं नए इरादे' के नारे के साथ जदयू ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

Thu, 22 Oct 2020 04:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
जदयू का घोषणापत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के बाद जनता दल यूनाइटेड(जदयू) ने भी अपना घोषणा पत्र सात निश्चय पार्ट 2 जारी कर दिया। घोषणा पत्र जारी करते हुए जदयू ने एक नया नारा दिया है, 'पूरे होते वादे-अब हैं नए इरादे'। 

विज्ञापन


पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हम जो जनता से वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं और इसे जनता ने देखा है। हमने इस कार्यकाल में सात निश्चय योजना-1 को लागू किया और हमने पूरा किया। 

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है, युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, आर्थिक हल-युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार-महिलाओं को अधिकार और सशक्त महिला-सक्षम महिला।  उन्होंने कहा कि इस बार के सात निश्चय-2 को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम जनता के सामने सिर्फ सात निश्चय पेश कर रहे हैं। जिसमें 'युवा शक्ति बिहार की तरक्की' पर खास फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को इतना सक्षम बनाएंगे कि वे अपने साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
विज्ञापन


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि महागठबंधन 10 लाख को नौकरी देने का वादा कर रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है। जो इस तरह के झूठे वादे कर रहे हैं उनसे पूछिए कि वेतन के लिए 58 हजार करोड़ रुपये कहां से लाएंगे? वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं-सेविकाओं के वेतन को दोगुना करने में इसबार 48 सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेडीयू नेता ने कहा कि महागठबंधन सिर्फ धोखा देकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें