फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनावः कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने के मुद्दे पर भाजपा ने दी सफाई, जानें-क्या कहा

Thu, 22 Oct 2020 04:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Bhupender Yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए एलान किया कि वह राज्य के लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देगी। वहीं, अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भाजपा से सवाल किया है कि अगर वह सत्ता में नहीं आई तो क्या लोगों को वैक्सीन नहीं देगी?  

विज्ञापन


वहीं अब भाजपा के नेता भूपेंद्र यादव ने इसपर सफाई देते हुए कहा है कि निर्मला सीतारमण के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सभी पार्टियां घोषणापत्र जारी करती हैं। मामूली लागत पर सभी भारतीयों को टीके उपलब्ध कराए जाएंगे। अब राज्य के ऊपर है कि वे इसे फ्री कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा हमने कहा है कि बिहार में हम सभी को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन देंगे और हम अपने वादा को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें