फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बंटवारे से खफा मांझी ने लालू के पास भेजा दूत

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी द्वारा बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद ही राजग में भी कुछ ऐसी ही सुगबुगाहट दिखने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजग के विश्वस्त सहयोगी माने जा रहे जीतन राम मांझी ने कम सीटें मिलती देख लालू यादव के पास अपना दूत भेज दिया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार राजग में सीटों की हिस्सेदारी कम होने की आशंका के बीच हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के संस्थापक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपने एक सहयोगी को लालू यादव से वार्ता के लिए भेजा है।

माना जा रहा है कि मांझी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ गठबंधन के विकल्प पर भी गौर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मांझी इस बात को लेकर भयभीत हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में उन्हें 40 सीटें न मिल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाने की रणनीति पर चल रहे मांझीः भाजपा

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मांझी के सबसे खास सहयोगी महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने इस संबंध में नई दिल्‍ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात भी की है। जानकारों के अनुसार मांझी इस बात से परेशान हैं कि एनडीए ने अभी तक सीटों के बंटवारे के संबंध में कोई पुख्ता निर्णय नहीं लिया है।

जिससे असमंजस बना हुआ है। वहीं इस संबंध में एक भाजपा नेता का कहना है कि मांझी एक दबाव की रणनीति के तहत इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

वहीं मांझी जो पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई बार बिहार में हुई रैलियों में मंच साझा कर चुके हैं गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं। हालांकि उनकी पार्टी के एक नेता कहते हैं कि अगले दस दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें