फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेप-भ्रष्टाचार के आरोप से चर्चित IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 10:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कुछ माह पहले ही गैंगरेप केस के आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के पटना, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंजाब समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिहार में पदस्थापित आईएएस संजीव हंस को लेकर असहज होगी नीतीश कुमार सरकार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव हंस के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर संजीव हंस के चार ठिकानों पर रेड की है। इतना ही नहीं संजीव हंस से जुड़े लोगों के तीन-तीन अलग ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही थी। इस कारण संजीव हंस और करीबीयों में हड़कंप मचा था। घर के अंदर बाहर से आने वाले लोगों की इंट्री बंद कर दी गई थी। ईडी के अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव की तलाश कर रहे थे। हालांकि 'अमर उजाला' ने सबसे पहले 1 अगस्त को ही इस बात की आशंका जता दी थी कि इनके पद इसलिए छीने गये हैं, क्यों कि इनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। 
विज्ञापन


दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी
बता दें कि कुछ माह पहले ही गैंगरेप केस के आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के पटना, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंजाब समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दोनों के खिलाफ पीएमएलए के तहत पहले से ही केस दर्ज कर रखा है।

इस केस में सारे जानकारी स्पष्ट हो सके
तीन माह पहले आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलए गुलाब यादव केस में नया मोड़ तब आया था प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस करने वाली महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी की टीम ने महिला को इसके लिए नोटिस भी भेज दिया था। उन्हें पटना स्थित ईडी कार्यालय में आकर अधिकारियों के सवालों का जवाब देना था। ईडी के अनुसार, आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला से पूछताछ हुई। ताकि इस केस में सारे जानकारी स्पष्ट हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें