बिहार के नक्सली कमांडर संदीप यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन के तहत संदीप यादव की संपत्ति जब्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत संदीप यादव की 86 लाख की संपत्ति को जब्त किया गया है।
आपको बता दें कि बिहार में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए बिहार पुलिस ने
CRPF के साथ मिलकर नक्सली नेताओं को चिन्हित किया था और इन नेताओं की अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए ईडी को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में 10 बड़े नक्सली कमांडरों का नाम शामिल किया गया था।
जांच में सामने आया था कि नक्सली कमांडरों के पास करोड़ों की संपत्ति है जिसे दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में निवेश किया गया था। नक्सलियों ने सबसे ज्यादा निवेश रियल स्टेट बिजनेस में किया था।