फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : समझाते रहे, फिर बच्चा होने पर उम्मीद बंधाते रहे; मगर तकिये से थाम दी गई बेटी की सांसें

Tue, 11 Apr 2023 05:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दो साल के दरम्यान जुर्म ने दस्तक कई बार दी, लेकिन वह नहीं समझे। आज समझ में आया तो रोने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पति ने पत्नी की हत्या कर दी।  एक दूधमुंहे बच्चे की मां दुनिया से चली गई।
विज्ञापन
इसी पति ने पत्नी की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल के दरम्यान जुर्म ने दस्तक कई बार दी, लेकिन वह नहीं समझे। आज समझ में आया तो रोने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। तीन दिन पहले जिस पटना में दहेज की मांग बढ़ने पर एक लड़की ने इंगेजमेंट के बाद लड़के को ठुकराया, वहीं दहेज के लिए प्रताड़ना सहते-सहते दो साल पुरानी शादी खत्म हो गई। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। एक दूधमुंहे बच्चे की मां दुनिया से चली गई। वर्षों के अरमान पूरे कर जिस बेटी की शादी पटना में की थी, आज उसकी लाश देखकर पूरा परिवार छाती पीट रहा है।
विज्ञापन


गर्दनीबाग के पहाड़पुर में दहेज हत्या
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज के खिलाफ मुहिम चला रहे और सीएम आवास से कुछ ही किलोमीटर दूर गर्दनीबाग के पहाड़पुर मोहल्ले में दहेज की कार के लिए तकिया से दम घोंटकर एक महिला को मार डाला गया। घटना को अंजाम देने के बाद पति घर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला का शव पति के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने के बोर में बोल रही है, हालांकि पहली नजर में तकिया से दम घोंटकर हत्या की बात कही जा रही है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका का पति बार-बार ससुराल से कार की मांग कर रहा था। आरोप है कि कार नहीं देने के कारण ही हत्या कर वह फरार हो गया।

मारपीट, भूखा रखना...हर प्रताड़ना सहती रही
मसौढ़ी की रहने वाली टुन्नी की शादी 2 साल पहले गर्दनीबाग के पहाड़पुर निवासी राजकुमार उर्फ छोटू से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही राजकुमार कार की मांग कर रहा था। मांग पूरा नहीं होने के कारण टुन्नी को बराबर प्रताड़ित करता था। कई दिनों तक उसे घर में रखकर मारपीट की जाती थी। कई बार खाना रोक कर रुलाया जाता था। टुन्नी के मायके वालों का कहना है कि राजकुमार से कई बार समझौता भी कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस बीच टुन्नी कुमारी ने एक बच्चे को जन्म दिया। लगा कि बच्चा हो जाने के बाद मामला ठीकहो जाएगा। लेकिन, राहत नहीं मिली। अब यह खबर मिली।
विज्ञापन


ससुराल की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी टुन्नी कुमारी को ससुराल वालों ने मार डाला है। आननफानन में सभी पहाड़पुर पहुंचे और इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक का  शव राजकुमार के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस राजकुमार के परिवार की तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का यह मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें