फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Araria Tension : गला काटने वाले की भी हत्या, दो समूहों के बीच तनाव; अररिया में किस बात पर शुरू हुआ कत्लेआम?

Thu, 09 Apr 2026 04:04 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

फारबिसगंज के कृषि बाजार में मामूली विवाद में ठेला संचालक ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में जमकर प्रदर्शन हुआ है। पढ़ें खबर

विज्ञापन
बिहार में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया के कृषि बाजार प्रांगण के गेट संख्या-2 के पास गुरुवार को एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। इस घटना में एक पिकअप चालक की हत्या कर दी गई, जबकि आरोपी की भी भीड़ की पिटाई से मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मटियारी चौहान टोला निवासी ठेला संचालक रवि चौहान का अमोना निवासी पिकअप चालक अली हुसैन (42 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रवि चौहान ने अली हुसैन का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकालकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: बिहार में बर्बरता की हद पार: बीच बाजार हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग, खून से सन गई सड़क; सनसनी

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। फिलहाल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें