फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: गैस लेने जा रही मां-बेटे को डंपर ने कुचला, मां की मौत बेटा गंभीर घायल; परिजनों में कोहराम

Thu, 09 Apr 2026 03:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हुई, बेटा घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

विज्ञापन
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर मिडिल स्कूल के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ पंचायत के चोरिया गांव निवासी नूरजहां के रूप में हुई है। वहीं घायल बेटे मो. बरकत का स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूरजहां अपने बेटे के साथ बाइक से देव स्थित गैस एजेंसी घरेलू गैस सिलेंडर लेने जा रही थीं। इसी दौरान चांदपुर मध्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और महिला डंपर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें; एलपीजी संकट से बेतिया में होटल बंद, प्रशासन पर फूटा मालिकों का गुस्सा; कारोबार पर संकट बरकरार

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल बेटे को तुरंत देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सूचना मिलने पर देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक और वाहन मालिक की पहचान में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें