सुगौली नगर पंचायत में बैठक के दौरान पार्षद और ईओ के बीच विवाद
- फोटो : अमर उजाला
मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत में समिति की बैठक के दौरान मुख्य पार्षद और ईओ के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पटना से जांच की टीम गुरुवार को सुगौली नगर पंचायत पहुंची है। जहां टीम मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, दूसरी तरफ जांच की खबर मिलने के बाद सुगौली नगर पंचायत में 12 से अधिक की संख्या में लोग जांच टीम से अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। जिन्हें जांच टीम से नहीं मिलने दिया। जिसके बाद शिकायत कर्ता आक्रोशित हो गए। नगर पंचायत के सभी गेट में जमे हुए है। सुगौली पंचायत के मुख्य पार्षद नसरीन अल्ली द्वारा बैठक में आरोप लगाया गया था कि नगर पंचायत चार कर्मियों के द्वारा पीएम आवास योजना में पैसे की उगाही की जा रही है। जिसे हटाया जाए। जिसके बाद ईओ रौशन कुमार ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद मुख्य पार्षद और आईओ के बीच हाथापाई हुई थी। जिसमें मुख्य पार्षद ने ईओ पर आरोप गया था कि उनका हाथ पकड़ लिया था। जबकि ईओ ने मुख्य पार्षद पर आरोप लगाया कि उन्हें ड्यूटी के दौरान चाटा मारा गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है।
जांच करने आए अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि15 सितंबर को मुख्य पार्षद और ईओ के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसको लेकर ईओ और मुख्य पार्षद ने शिकायत की थी। जिसका जांच करने आए है। वहीं, इस मामले की पुलिस भी अपने तरफ से जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।