फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में दसवीं की छात्रा की सुमौती नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में शोक की लहर

Thu, 21 Sep 2023 03:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी में घोंघा चुनने गई दसवी की छात्रा की सुमौती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। जिसके बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मोतिहारी में घोंघा चुनने गई दसवी की छात्रा की सुमौती नदी में डूबने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में घोंघा चुनने गई एक दसवी की छात्रा की सुमौती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के दरमाहा पंचायत के रामगढ़वा वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य विनय ठाकुर के पुत्री पलक कुमारी (15) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका पलक कुमारी बुधवार की शाम घोंघा चुनने सुनौती नदी में गई थी। जहां से वह देर शाम तक घर नहीं आई। जिससे बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। गुरुवार को फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान सुमवती नंदी के किनारे छताता हुआ नजर आया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी केसरिया पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। केसरिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जैसे घटना की जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस टीम को भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन


सीओ ने कहा पोस्टमार्टम के बाद मिलेगा मुआवजा
केसरिया सीओ विजय कुमार राय ने बताया की घटना की जानकारी मिली हैं, सीआई को जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें