फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुगौली नगर पंचायत में बैठक के दौरान पार्षद और ईओ के बीच विवाद, दर्ज करवाया एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा

Thu, 21 Sep 2023 04:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी नगर पंचायत में बैठक के दौरान पार्षद और ईओ के बीच विवाद हो गया। हंगामे के बाद दोनों ने पुलिस स्टेशन जाकर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
सुगौली नगर पंचायत में बैठक के दौरान पार्षद और ईओ के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत में समिति की बैठक के दौरान मुख्य पार्षद और ईओ के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पटना से जांच की टीम गुरुवार को सुगौली नगर पंचायत पहुंची है। जहां टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ जांच की खबर मिलने के बाद सुगौली नगर पंचायत में 12 से अधिक की संख्या में लोग जांच टीम से अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। जिन्हें जांच टीम से नहीं मिलने दिया। जिसके बाद शिकायत कर्ता आक्रोशित हो गए। नगर पंचायत के सभी गेट में जमे हुए है। सुगौली पंचायत के मुख्य पार्षद नसरीन अल्ली द्वारा बैठक में आरोप लगाया गया था कि नगर पंचायत चार कर्मियों के द्वारा पीएम आवास योजना में पैसे की उगाही की जा रही है। जिसे हटाया जाए। जिसके बाद ईओ रौशन कुमार ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद मुख्य पार्षद और आईओ के बीच हाथापाई हुई थी। जिसमें मुख्य पार्षद ने ईओ पर आरोप गया था कि उनका हाथ पकड़ लिया था। जबकि ईओ ने मुख्य पार्षद पर आरोप लगाया कि उन्हें ड्यूटी के दौरान चाटा मारा गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है।

जांच करने आए अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि15 सितंबर को मुख्य पार्षद और ईओ के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसको लेकर ईओ और मुख्य पार्षद ने शिकायत की थी। जिसका जांच करने आए है। वहीं, इस मामले की पुलिस भी अपने तरफ से जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें