फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: नालंदा में डायल 112 की पुलिस ने आपस में की हाथापाई, एसपी ने दिये कार्रवाई के आदेश

Mon, 18 Sep 2023 02:37 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा में डायल 112 की पुलिस के आपस में हाथापाई करने का मामला सामने आया है। जिनकी पहचान के बाद दोनों पुलिस कर्मियों पर एसपी ने कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
डायल 112 की पुलिस ने आपस में की हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में आमजनों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस सोमवार को आपस में ही भीड़ गई। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे हाल्ट के समीप कार्यरत डायल 112 पुलिस से जुड़ा हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम जनों ने पुलिस को आपस में भिड़ता देख वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक दो पुलिसकर्मी आपस में गाली-गलौज करते हुए हाथापाई एवं डंडे से मारपीट की है। एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा है। इतने में ही एक पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर से एक डंडा निकाल लेता है। साथ ही दूसरे पुलिसकर्मी पर चला देता है। वहां मौजूद पब्लिक पुलिस से ऐसी हरकत न करने की अपील करती है। लेकिन पुलिसकर्मी आपस में मारपीट करने में मशगूल रहते हैं। पुलिस को आपस में भिड़ता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो जाती है। पब्लिक इतना तक कहती है कि ऐसी हरकत नहीं कीजिए, वर्ना सस्पेंड हो जाएंगे। बावजूद इन सब बातों का पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ता है। खुद एक-दूसरे से फरियाने में जुट जाते हैं। 

वहीं, इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। बीच सड़क आपस मे मारपीट करने से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डायल 112 पटना से ऑपरेट होती है। लेकिन उस पर कार्यरत जवान नालन्दा पुलिस बल के है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें