फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उपमुख्ममंत्री विजय सिन्हा बोले- बख्शे नहीं जाएंगे राजद संरक्षित बालू माफिया, गुंडाराज खत्म होगा

Sun, 16 Jun 2024 05:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बालू का स्टॉक कर कालाबाजारी करने वाले बालू माफिया का लायसेंस रद्द करने की पहल शुरू कर दी गई है। राजद संरक्षित माफिया और अपराधी अब बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विजय सिन्हा ने बालू माफियाओं का लाइसेंस रद्द करने की बात की। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के महागठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर माफिया और अपराधी से सरकार की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हर हाल में बिहार से गुंडाराज और माफिया राज को खत्म किया जाएगा। चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल से संरक्षित ही क्यों न हो। विजय सिन्हा ने एक बार खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कारवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि बालू का स्टॉक कर कालाबाजारी करने वाले बालू माफिया का लायसेंस रद्द करने की पहल शुरू कर दी गई है। राजद संरक्षित माफिया और अपराधी अब बख्शे नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे उपमुख्ममंत्री
दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बड़हिया प्रखंड के जैतपुर पंचायत स्थित हिर्दनविघा गांव में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 62.65 लाख के लागत से बानाये गये पीसीसी सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। प्रखंड प्रमुख इंदु देवी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जैतपुर मुखिया रविरंजन कुमार के मौजूदगी में फीता, नारियल व शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के हृदनबीघा गांव पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया। इस बीच उपमुख्यमंत्री ने जन सवाद कार्यक्रम भी किया।

जल्द से जल्द समस्या का निदान करवाने का निर्देश दिया
जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों का समस्या जानें और तत्काल मौजूद पदाधिकारी एवं पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द समस्या का निदान करवाने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा हिर्दनविघा स्थित शिव मंदिर के समीप पुल व रामनगर से हिर्दनविघा तक पीसीसी नाले का मांग किया गया। इससे भी जल्द से पूरा करवाने का उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव के समय कार्य करने वाले ग्रामीण, महिला एवं कार्यकर्ताओं को फूल माला एवं अंग वर्ष से सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें