फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कमरे में पंखे से झूलती मिली 17 साल की लड़की की लाश, पड़ोसी बोले- मुंबई से लौटने के बाद गुमसुम रहती थी

Mon, 29 May 2023 09:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

हाल में ही लड़की के पिता उसे मुंबई से वापस गांव लेकर आये थे। लेकिन, यहां वह गुमसुम रहती थी। ऐसा लगता था कि वह किसी सदमे में हो। आज उसकी लाश उसके ही कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
छानबीन में पुलिस जुट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में 17 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश उसके ही कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली तो परिवार वाले दंग रह गए। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा गांव की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


मुंबई से गांव लेकर आ गए थे पिता
पड़ोसियों का कहना है कि बताया गया कि लड़की अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। मुंबई में एक लड़के से वह बातचीत करने लगी। किसी बात को लेकर लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने लड़के को जेल भेज दिया था। अपनी बेटी को लेकर पिता गांव आ गए। लेकिन, यहां वह गुमसुम रहती थी। ऐसा लगता था कि वह किसी सदमे में हो। सोमवार को उसकी लाश पंखे से लटकी मिली। प्रतीत हो रहा था कि उसे खुदकुशी कर ली। 

पंखे से झूलती मिली लाश
वह इंटर की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि लड़की अपने परिवार के साथ घर पर थी। परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। जबकि, वह अपने कमरे में थी। परिजन को लगा कि वह सो रही है। जब देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो शक हुआ। जिसके बाद घर के सदस्यों ने दरवाजा पिटना शुरू किया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग अंदर घुसे तो देखा कि लड़की की लाश शव पंखे से झूल रही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें