फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दंपती की लाश मिलने से सनसनी, लोगों ने कहा- पत्नी की हत्या कर पति ने कर लिया सुसाइड

Sun, 10 Nov 2024 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पत्नी आरती देवी और पति राजकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा टोला में पति-पत्नी का संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घर में पत्नी आरती देवी और पति राजकुमार का शव बरामद किया गया है। पति के गले पर जख्म निशान के हैं तो पत्नी के गले पर तेज धारदार हथियार से काटे जाने का निशान है। दो छोटे छोटे बच्चे हैं। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। पत्नी के कान के पास चाकू से वार का निशान हैं तो पति के गले पर रस्सी के गहरे निशान हैं। पति के चेहरे पर भी खून के निशान हैं।

विज्ञापन


बच्ची को क्यों छोड़ दिया?
इधर, घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। पुलिस परिवार वाले से भी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कोई पत्नी के हत्या के बाद पति के द्वारा सुसाइड करने की बात कह रहे हैं तो कोई दोनों की हत्या करने की बात कह रहे हैं। लोगो ने कहा कि यदि पति ने हत्या कर खुद आत्महत्या किया तो बच्ची को क्यों छोड़ दिया। हालांकि यह लोगो का आपसी सोच है। पुलिस अनुसंधान के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटनास्थल यानी कमरे से एक चाकू भी बरामद की है। चाकू धोए हुए होने की बात कह रही है। एफएसएल की टीम उसकी जांच कर रही है।

अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था?
स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से कहा कि अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था। मृत आरती के मायके ससुराल से कुछ दूरी सराही है। आरती की माता धनेश्वरी देवी ने बताया कि एक साल बाद बीते एक नवंबर को देवर विदाई कर लाया था। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें