फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जननायक एक्सप्रेस के यात्रियों का अंधेरे में सफर, 40 किलोमीटर तक ट्रेन में नहीं थी बिजली; जानें मामला

Sun, 10 Nov 2024 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: यात्री अखिलेश मंडल ने बताया कि दरभंगा में ट्रेन के रुकने के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने भरोसा दिया था कि ट्रेन चलने के बाद लाइट आ जाएगी। लेकिन ट्रेन के चलने के बावजूद बोगी में रोशनी नहीं आई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
अंधेरे में यात्रियों को हुई काफी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में यात्रियों को दरभंगा से समस्तीपुर तक करीब 40 किलोमीटर का सफर अंधेरे में करना पड़ा। समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के रुकने के बाद डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने स्थिति का निरीक्षण कर बिजली की समस्या को हल कराया। करीब एक घंटे के अंधेरे में सफर के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली, जब बोगी में फिर से लाइट आ गई।

विज्ञापन

 
यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
यात्री अखिलेश मंडल ने बताया कि दरभंगा में ट्रेन के रुकने के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने भरोसा दिया था कि ट्रेन चलने के बाद लाइट आ जाएगी। लेकिन ट्रेन के चलने के बावजूद बोगी में रोशनी नहीं आई। यात्रियों ने इस दौरान अंधेरे और भीड़ के बीच सफर किया, जिससे वे काफी असहज महसूस कर रहे थे। भीड़ की वजह से यात्रियों के पास बोगी बदलने का विकल्प भी नहीं था।
 
अरविंद कुमार ने मोबाइल चार्ज न हो पाने की समस्या बताई, जबकि एक अन्य यात्री सूर्या ने समस्तीपुर जंक्शन पर लाइट ठीक होने के बाद चार्जिंग पॉइंट्स की मरम्मत न होने की शिकायत की। सूर्या ने कहा कि अगर चार्जिंग पॉइंट को ठीक नहीं कराया गया, तो यात्री अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

 
समस्तीपुर जंक्शन पर डीआरएम की कार्रवाई
ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने यात्रियों की शिकायतें सुनीं। फिर तुरंत संबंधित अधिकारियों को समस्या हल करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने बताया कि समस्तीपुर में इंजन बदलने के दौरान लाइन में समस्या आई थी, लेकिन अब बोगी की बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि चार्जिंग पॉइंट्स को भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें